Posts

Showing posts from September, 2026

एक दिन प्रकृति वह सब कुछ वापस ले लेगी जो उसने हमें दिया है।

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र में प्रकृति के रौद्र रूप और मानवीय भूलों के भयावह संगम को उजागर कर दिया है। भोटेकोशी (कोसी की सहायक नदी) और त्रिशूली नदी (गंडक की सहायक नदी) घाटियों में अचानक आई जल-प्रलय (फ्लैश फ्लड) ने सैकड़ों जिंदगियां लील लीं, गांवों को मलबे में दफन कर दिया और अरबों रुपये की जलविद्युत परियोजनाओं व बुनियादी ढांचे को तहश-नहस कर दिया। यह आपदा सिर्फ़ एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन, सिकुड़ती नदी घाटियों और अंधाधुंध मानवीय हस्तक्षेप का एक गंभीर चेतावनी संदेश है।  शुरुआती आकलनों में इस आपदा का कारण भारी बारिश या भूकंप माना जा रहा था, लेकिन उपग्रहीय आंकड़ों और वैज्ञानिकों के विश्लेषण जैसा कि द हिंदू की रिपोर्ट ने स्पष्ट किया है कि असली वजह लांगटांग लिरुंग के पास एक विशाल हिमनद (ग्लेशियर) और चट्टान का ढहना था। ग्लेशियर टूटने से पैदा हुए कंपन (5.2 तीव्रता के बराबर) के कारण लाखों टन पानी, बर्फ, कीचड़ और भारी चट्टानें नदी तंत्र में बह गईं। भोटेकोशी नदी का स्तर कुछ ही मिनटों में कई मीटर ऊपर उठ गया, जिससे निचले इलाकों क...