Posts

Showing posts from October, 2026

नदी के बाढ़ क्षेत्रों में निर्माण: विकास के साथ में भूविज्ञान की समझ की आवश्यकता

भारत और विश्व के कई अन्य देशों में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण निचले एवं बाढ़-प्रवण क्षेत्रों में भी भवन, सड़कें, पार्क, पुल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण लगातार बढ़ रहा है। इसका दुष्परिणाम लखनऊ जैसे शहर में देखा जा सकता है। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में 'अर्नब' चक्रवात के कारण अत्यधिक वर्षा हुई, फलस्वरूप अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में गोमती और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। निचले क्षेत्रों में अनियोजित निर्माण तथा प्राकृतिक जल-निकासी मार्गों में अवरोध तथा अपर्याप्त व्यवस्था ने जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी है। ये स्थिति उदाहरण देती है कि निर्माण से पूर्व भूविज्ञान का ज्ञान कितना महत्वपूर्ण है। किसी भी भवन या बड़े निर्माण से पहले उस क्षेत्र की भूवैज्ञानिक एवं भू-तकनीकी परिस्थितियों जैसे शैल एवं मिट्टी की प्रकृति, अवसादों की मोटाई, भूजल स्तर, जल निकासी, मिट्टी की वहन क्षमता, द्रवीकरण की संभावना तथा बाढ़ के इतिहास का अध्ययन अति आवश्यक है। विशेष रूप से नदी के बाढ़ मैदानों में जमा मुलायम जलोढ़ मिट्टी पर बिना पर्याप्त भू-तकनीकी जांच के निर...